महिला ने अपने पति पर अपनी जेठानी के साथ गलत सम्बन्ध होने के लगाए गंभीर आरोप

सीधी : धर्मेंद : 22 अगस्त को सीधी जिले के मझौली थाने के ग्राम कारवाही निवासी रब्बिन निशा पत्नी आजाद खान ने जिला कोतवाली सीधी में आवेदन देकर अपने पति सास ससुर और ननद पर दहेज़ के लिए उसे प्रताड़ित करने और जान से ख़त्म करने के गंभीर आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की है जिस पर कोतवाली पुलिस ने मामला पारिवारिक विवाद का होने से पीड़ित का आवेदन जांच और कार्यवाही के लिए महिला डेस्क को सौप दिया गया। जिसके बाद महिला डेस्क पुलिस ने महिला के आरोपों की जांच सुरु कर दी है अपनी शिकायत दर्ज कराने सीधी आई महिला रब्बिन निशा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या बताई और अपने पति पर मारपीट के जबरिया खेत में काम कराने का आरोप लगाने के साथ अपने पति पर अपनी जेठानी के साथ गलत सम्बन्ध होने के गंभीर आरोप लगाए आगे पीड़ित महिला ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया की उसका एक छोटा बच्चा भी है लेकिन अब उसका पति उसे घर से निकाल रहा है। जिला कोतवाली फ़रियाद करेने आई रब्बिन निशा के आरोप वाकई बहुत गंभीर है ऐसे में यदि जांच में पीड़ित महिला के आरोप सच साबित होते है तो पुलिस को आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद की रिपोर्ट।
