भाजपा से सम्पर्क की खबरें शरारती तत्वों की साजिश कहा पूर्व नेता प्रतिपछ अजय सिंह ने

0 605
Main Ad1

विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सोशल मीडिया में उनके और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात को लेकर चल रहीं खबरों को शरारती तत्वों की साजिश बताते हुए कहा है कि मैंने अमित शाह को टीवी में जरूर देखा है आमने सामने मैंने उनकी कभी शक्ल तक नही देखी उनसे मिलने की तो दूर की बात है !श्री अजय सिंह ने कहा कि मैंने अपने राजनैतिक सफर में भाजपा के खिलाफ हमेशा आमने सामने की लड़ाई लड़ी है इस वजह से मैं हमेशा भाजपा नेताओं के निशाने पर रहा ! कांग्रेस के जांबाज और बहादुर साथियों के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ लगातार 15 वर्षों तक मैंने और मेरी पार्टी के नेताओं ने जो लड़ाई लड़ी उसी का यह परिणाम है कि प्रदेश में जनविरोधी भाजपा सरकार का अंत हुआ और कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी !पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजनीति में मैंने किसी पद की लालसा के उद्देश्य से कभी काम नही किया और ना ही आगे कभी करूंगा ! श्री अजय सिंह ने कहा कि मुझे यह अच्छी तरह से पता है कि अपने सिद्धांतो में चलने वाले लोगों को कदम कदम पर संघर्ष करना पड़ता है लेकिन संघर्ष के डर से मैं घबराने वालों में से नहीं हूं ! प्रदेश में पार्टी के लाखों लाख कार्यकर्ता मेरी ताकत हैं और उसी ताकत के दम पर मेरा संघर्ष जारी रहेगा ! श्री अजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि यह समय अफवाहों में ध्यान देने की बजाय कांग्रेस को मजबूत करने का समय है ! प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने अल्प समय मे जनता के हित मे जो ऐतिहासिक फैसले लिए हैं उनको आम जनता तक पहुंचाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है !

News TOP Footer