लोकायुक्त रीवा के छापे में जिले के महिला बाल विकास विभाग का स्टेनो डीएन पटेल 20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार

0 823
Main Ad1

सीधी  : धर्मेन्द्र  : हमारे देश में शासन प्रशासन जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार को खत्म करने की हमेशा बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन हक़ीक़त हमेशा इससे उलटी होती है और रोज आए दिन कहीं न कहीं किसी ना किसी विभाग का भ्रष्ट कर्मचारी किसी गरीब पीड़ित और शोषित व्यक्ति से रिश्वत मांग कर उसका शोषण करता है । अभी विगत 1 महीने में रीवा लोकायुक्त पुलिस के छापे में जिले के कुछ पटवारियों के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के मामले सामने आए थे अभी वह घटनाएं पुरानी भी नहीं हुई थी कि 30 जुलाई को जिले के महिला बाल विकास विभाग में पदस्थ स्टेनो डी एन पटेल को लोकायुक्त पुलिस रीवा ने ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया जिले के लोकायुक्त पुलिस द्वारा महिला बाल विकास विभाग सीधी में की जा रही इस कार्रवाई का कवरेज करने एन टीवी इंडिया न्यूज़ पहुंचा तो  लोकायुक्त पुलिस आरोपी और फरियादी से संबंधित तमाम रिकॉर्ड को खंगालने का काम कर रही थी कार्रवाई के दौरान एंन टीवी इंडिया न्यूज़ के संवाददाता ने कुसमी के गोतरा गांव के रहने वाले फरियादी रमोले प्रजापति से मामले की जानकारी चाही तो उसने बताया कि वह बहुत ही गरीब और पीड़ित आदमी है जो अपनी बहू की कार्यकर्ता पद पर नियुक्त करवाने के लिए भटक रहा था उसने बताया कि चयन के मामले में उसकी बहू को ज्यादा अंक मिले थे बावजूद इसके महिला बाल विकास विभाग का स्टेनो डी एन पटेल उससे ₹100000 की रिश्वत मांग रहा था । लेकिन आरजू मिन्नत करने के बाद वह 50000, ₹  फिर 20000 रू,में आकर सिमट गया आगे फरियादी ने NTV इंडिया न्यूज को बताया कि उसकी हैसियत इतनी नहीं थी कि वह इकट्ठे ₹20000 उसको दे पाता इसलिए उसने स्टेनो डीएन पटेल को किस्तों में रुपए देने की बात कही लेकिन इसके लिए महिला बाल विकास विभाग का बाबू तैयार नहीं हुआ जिसके बाद उसने और उनके बच्चे ने महिला बाल विकास विभाग के बाबू की आवाज को रिकार्ड किया और लोकायुक्त पुलिस रीवा को इस मामले से अवगत कराया । फरियादी की फरियाद पर लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने 30 जुलाई को जिले के कलेक्ट्रेट में स्थित महिला बाल विकास विभाग के कार्यालय में छापा मारकर आरोपी बाबू डी एन पटेल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त पुलिस रीवा के इंस्पेक्टर अरविंद तिवारी ने एनटीवी इंडिया न्यूज को बताया कि फरियादी की शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल के बाद की गई कार्यवाही में डी एन पटेल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है जिस पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है । भ्रष्टाचार ने इस देश की जड़ों को खोखला कर दिया है देश के नेता जनप्रतिनिधि और शासन प्रशासन भले ही भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करते हो लेकिन भ्रष्टाचार आज के समय में शिष्टाचार का रूप ले चुका है जिसमें कहीं न कहीं किसी न किसी विभाग में लोग चोरी-छिपे इस निंदनीय कार्य को अंजाम देते हैं भ्रष्टाचार किसी एक व्यक्ति के या अनेक व्यक्तियों के पकड़े जाने से खत्म नहीं होगा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए रिश्वत देने और रिश्वत लेने वाले दोनों ही पक्षों को इस बुराई से दूर रहने का दृढ़ संकल्प लेना होगा शायद तभी यह संभव होगा । NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट

News TOP Footer