सरहंगो ने युवक को पीटा ट्रक को पहुंचाई छती मामला जिला कोतवाली पहुंचा

सीधी : धर्मेन्द्र : सीधी जिले में पुलिस की निष्क्रियता के वजह से गुंडों और बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन असामाजिक तत्व शरीफ और कमजोर लोगों पर बेवजह जुल्म करते हैं ऐसा ही एक मामला जिला कोतवाली सीधी में सामने आया है जिसमें ट्रक ड्राइवर दादू लाल सोधिया पुत्र रमेश प्रसाद सोंधिया निवासी ग्राम मलखम के साथ 2 सरहंगो ने उसकी गाड़ी रुकवा कर उसकी जमकर पिटाई की इतना ही नहीं बदमाशों ने उसकी गाड़ी को भी क्षति पहुंचाई घटना के बाद पीड़ित ड्राइवर ने जिला कोतवाली पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई ।रिपोर्ट दर्ज करवाने जिला कोतवाली सीधी आये ट्रक ड्राइवर ने सिटी हलचल को बताया कि विगत कुछ दिन पूर्व उसकी गाड़ी से जिले के निबूहा ग्राम से एक युवक उसके साथ ट्रक में काम करने मुंबई गया था जिसके बाद वापिस आया और वह अपने गांव में उतर कर घर चला गया लेकिन उसके बाद वह युवक कहां गया उसे पता नहीं है उसी बात को लेकर उसके गांव मलखान के दो सरहंग युवकों ने उसके ट्रक को रोककर उसके साथ मारपीट की इतना ही नहीं सरहंगों ने उसके नए ट्रक को भी क्षति पहुंचाई जिसकी रिपोर्ट उसने कोतवाली में दर्ज करा दी है पीड़ित फरियादी ने जिला कोतवाली में आवेदन देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है अब देखना यह है कि कोतवाली पुलिस इस मामले में आरोपियों पर क्या कार्यवाही करती है एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद्र की रिपोर्ट ।
