राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह सीधी जिले के सोन घड़ियाल अभ्यारण प्रोजेक्ट को खत्म करने का प्रयास करेगें । बताया राजस्व की हो रही है भारी क्षति

0 457
Main Ad1

सीधी  : धर्मेन्द्र  : मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने अपने गृह ग्राम दुआरा में आयोजित पत्रकार वार्ता लाप के दौरान पत्रकारों  के सामने जिले के सोन घड़ियाल अभ्यारण के प्रोजेक्ट पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया उन्होंने कहा कि जिले के लोगों की समस्याओं को देखते हुए इस प्रोजेक्ट का कोई औचित्य नहीं है इसके साथ ही आगे उन्होंने कहा कि जिले के सोन घड़ियाल अभ्यारण के इस प्रोजेक्ट से जिले के राजस्व को और सरकार के राजस्व को भारी क्षति हो रही है पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने कहा कि अब तक सीधी जिले में इस प्रोजेक्ट के द्वारा घर वालों की कोई वृद्धि भी नहीं दिखी वही घड़ियाल संरक्षण के नाम पर विभाग मिल रहे पैसों का कहां उपयोग कर रहा है यह भी अपने आप में एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है पत्रकार वार्ता के दौरान एंड टीवी इंडिया न्यूज के रिपोर्टर ने जब उनसे एक नेशन एक टेक्स्ट के मुद्दे पर सवाल उठाया तो उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस पर लगातार काम कर रही है आने वाले दिनों में जल्द ही इस समस्या का समाधान निकल आएगा पत्रकार वार्ता के दौरान एनटीवी इंडिया न्यूज के रिपोर्टर ने जब उनसे देश में और मध्यप्रदेश में बढ़े हुए डीजल पेट्रोल के दामों पर सवाल उठाया तो उन्होंने कहा कि डीजल पेट्रोल के दामों से जनता का ही विकास किया जाता है जिसकी वजह से डीजल पेट्रोल के बढ़ रहे दामो का असर जनता पर नहीं पड़ेगा पत्रकार वार्ता के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज के रिपोर्टर ने जब उनसे जिले  के विकास कार्यों की राज्यसभा में उठाई गई आवश्यकताओं की जानकारी चाही तो उन्होंने कहा जैसे ही यह सत्र पूरा होगा तो हम आप को राज्यसभा में उठाए गए जिले के विकास के मुद्दों की पूरी जानकारी उपलब्ध करा सकेंगे मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार को गिराए जाने के संबंध में जब उनसे सवाल उठाया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि इसके लिए बीजेपी कोई प्रयास नहीं कर रही है सीधी सिंगरौली की खराब सड़कों के बारे में जब उनसे जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि इसके लिए हम लोग उच्च सदन में प्रश्न उठा कर इस समस्या को दूर करने के लिए प्रयास कर रहे हैं पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार के बजट को जनता के लिए हितकारी बताया पत्रकार वार्ता के दौरान जिले में सेंट्रल स्कूल की विस्तार के संबंध में जब उनसे जानकारी चाहिए तो उन्हें कहा कि अभी यह मामला प्रक्रिया धीन है  जिसके पूर्ण होने पर ही इस संबंध में मैं कुछ कह सकूंगा । पत्रकार वार्ता में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्र शरण सिंह चौहान जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह चौहान प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद थे । एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए दुआरा गांव से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

News TOP Footer