| मोदी कैबिनेट में मध्य प्रदेश को दी गई तवज्जो |


मोदी कैबिनेट में फिर मध्य प्रदेश को तवज्जो दी गई है। विभागों का बंटवारा हो गया है। इसमें नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री की अहम जिम्मेदारी दी गई है। मप्र से दूसरे कैबिनेट मंत्री थावरचंद गहलोत को पहले ही तरह फिर सामाजिक न्याय मंत्रालय दिया गया। वहीं प्रहलाद पटेल को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। फग्गन सिंह कुलस्ते को इस्पात राज्य मंत्री बनाया गया है। तोमर, प्रहलाद और कुलस्ते लोकसभा चुनाव जीतकर कैबिनेट में पहुंचे हैं, जबकि थावरचंद और प्रधान राज्यसभा सदस्य के तौर पर शामिल हुए हैं12 साल से भाजपा संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य थावरचंद गहलोत को दलित चेहरा होने का फिर लाभ मिला। पिछली सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री थे।दमोह से सांसद प्रहलाद पटेल को पर्यटन एवं संस्कृति विभागों की अहम जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि उन्हें स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। माना जाता है कि इन दोनों विभागों में रोजगार की काफी संभावनाएं भी होती हैं। ओबीसी यानी लोधी वर्ग से आने वाली उमा भारती की जगह मोदी की टीम में प्रहलाद पटेल को मौका मिला है। पांच बार सांसद रह चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी कोयला राज्यमंत्री रहे। अनुसूचित जनजाति वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले फग्गन सिंह कुलस्ते की नरेंद्र मोदी की टीम में वापसी हो गई है। मंडला से छठवीं बार सांसद चुने गए। वाजपेयी सरकार में भी मंत्री रहे।
