। गोकुल गुप्ता ने की अमिलिया पुलिस की एडिशनल एसपी से शिकायत ।

0 395
Main Ad1

सीधी : धर्मेद्र  : ग्राम अमिलिया थाना अमिलिया के रहने वाले गोकुल प्रसाद गुप्ता सुनीता गुप्ता बसंती गुप्ता प्रिया गुप्ता प्राची गुप्ता ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को आवेदन देकर शिकायत की है कि संपत्ति के विवाद को लेकर राजेश उर्फ लोकू गुप्ता गोविंद गुप्ता मनोज गुप्ता एवं प्रमोद गुप्ता आए दिन हम आवेदक गणों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हैं जिसकी शिकायत पूर्व में अमिलिया थाने में की जा चुकी है लेकिन आज तक उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायत करने पर अमिलिया थाना पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने प्रार्थी को रात्रि में थाने बुलाया और पूरा कपड़ा उतार कर हवालात में प्रधान आरक्षक रामायण मिश्रा योगेश के द्वारा मारपीट कर बंद कर दिया गया और बाद में 2 घंटे बाद छोड़ दिया गया पीड़ित पक्ष का आवेदन लेने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने मामले की जांच कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है ।  NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट

News TOP Footer