! शरीर को स्वस्थ रखता है लीची का सेवन !

0 646
Main Ad1

 

फिटनेस फिक्रमंद हैं तो गर्मियों में इस फल को खाने से मत चूकना

धर्मेंद : लीची केवल एक फल ही नहीं बल्कि औषधि भी है। लीची का सेवन शरीर को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों से बचाता है। लीची विटामीन सी का मुख्य श्रोत है। इस वर्ष इसकी कीमतें भी बीते वर्ष की तुलना में नहीं बड़ी हैं।शेक से लेकर सलाद और जूस तक में लीची का इस्तेमाल किया जा रहा है। व्यंजनों की गार्निशिंग लीची से की जा रही है। लीची की मिठाइयां भी बन रही हैं। क्या आप जानते हैं कि लीची इतनी तेजी से क्यों लोकप्रिय हो रही है। केवल इसलिए नहीं कि इसका स्वाद लोगों को लुभाता है बल्कि इसलिए भी कि यह फिटनेस के लिहाज से काफी फायदेमंद है। ये दिल की बीमारियों से हमें बचाती है। वजन घटाने में मदद करती है और शरीर में रेड ब्लड सेल का निर्माण करती है।लीची में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नहीं होती है। सैचुरेटेट वसा भी इसमें काफी कम मात्रा  में पाया जाता है। लीची में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसलिए यह ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें फिटनेस एक्सपर्ट ने ज्यादा मात्रा में फाइबर खाने की सलाह दी हो। लीची वजन घटाने में भी व्यक्ति की मदद करती है। यानी ये आपकी सेहत के साथ आपके फिगर का भी खास खयाल रखती है।लीची विटामिन सी का बेस्ट सोर्स मानी जाती है। 100 ग्राम लीची में करीब 72 ग्राम विटामिन सी होता है। यदि आप एक दिन में 9 लीची खाएं तो आपको पूरे दिन के लिए पर्याप्त विटामिन सी मिल जाता है। मगर बड़े अफ़सोस की बात है की हमारे शहर में लीची नहीं मिलती है भूले भटके कभी मिल जाये तो मौका मत गवाइए नहीं तो पछताना पड़ेगा 
News TOP Footer