! शादी कराने वाला पंडित ही भगा ले गया दुल्हन !

0 1,216
Main Ad1

धर्मेंद : म. प्र. सिरोंज टोरी बागरोद में रहने वाली 21 वर्षीय युवती को गांव में रहने वाला वही पंडित भगा ले गया जिसने 7 मई को उसके सात फेरे करवाए थे। विवाह के बाद युवती पहली बार मायके वापस आई थी और 23 मई की रात में युवक के साथ चली गई। युवक पहले से ही विवाहित है।टोरी बागरोद में रहने वाली 21 वर्षीय महिमा ;परिवर्तित नामद्ध की शादी बासौदा के आसठ गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। बारात आने के बाद गांव में ही रहने वाले युवक विनोद महाराज ने उसके सात फेरे करवाए थे। विनोद गांव के ही मंदिर में पूजा.पाठ भी करता है। विवाह के बाद महिमा की विदाई हो गई और तीन दिन बाद मायके वापस लौटी। 23 मई की रात में गांव में एक शादी समारोह था। जिसमें विनोद को ही फेरे की रस्म अदा करवाना थी। वह घर पर नहीं मिला तो लोगों ने उसे तलाशा लेकिन नहीं मिला।जानकारी जुटाने पर पता चला कि महिमा भी घर से गायब है। जब दोनों का पता नहीं चला तो 24 मई को युवती के परिजन गांव के सरपंच राजेश साहू के साथ सिरोंज थाने पहंचे। उन्होंने सिरोंज पुलिस को दिए आवेदन में घटना की जानकारी देकर फेरे करवाने वाले युवक विनोद पर संदेह भी जताया। मामले में सिरोंज पुलिस ने गुम इंसान का प्रकरण दर्ज किया है।जिस युवक के साथ युवती गई है। वह पहले से ही शादीशुदा है। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे है। घटना वाले दिन से ही पूरा परिवार गायब है। ग्रामीणों के मुताबिक युवक और युवती के बीच दो साल से प्रेम.प्रसंग चल रहा था। युवक की पत्नी को भी इसकी जानकारी थी। गायब युवती के परिजनों ने विनोद की पत्नी की शिकायत भी आवेदन में की है। युवती अपने साथ ससुराल से मिली करीब डेढ़ लाख रुपए की ज्वेलरी और 30 हजार रुपए भी ले गई है। सिरोंज थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया ने बताया कि युवती के परिजनों ने गांव में ही रहने वाले विनोद महाराज पर संदेह जताया है। युवती बालिग है। इस कारण मामले में गुम इंसान दर्ज किया गया है।

News TOP Footer