। 27 मई को चुरहट आएंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ।

सीधी : धर्मेन्द्र : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ 27 मई को सीधी जिले के 1 घंटे के अल्प प्रवास पर चुरहट पहुंच रहे हैं 27 मई को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा चुरहट पहुंचेंगे जहां पर वे स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती सरोज सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे और त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होंगे कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ दोपहर 1:45 पर हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे उक्त आशय की जानकारी जिला सत्कार अधिकारी सीधी द्वारा प्राप्त हुई है ।
