! निर्वाचन 2019 की सम्पूर्ण प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रसाशन ने आभार प्रकट किया !

सीधी : धर्मेंद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह तथा पुलिस अधीक्षक तरूण नायक ने लोकसभा निर्वाचन 2019 की सम्पूर्ण प्रक्रिया निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये जिले के समस्त अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों के पदााधिकारियों मीडिया प्रतिनिधियों, नागरिकों तथा जिला एवं पुलिस प्रषासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होने कहा कि लोकसभा निर्वाचन की चुनावी प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों को लागू कराने हेतु अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों के लोगो द्वारा दिये गये सक्रिय सहयोग के कारण सीधी जिले में सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया । आपने पुलिस एवं जिला प्रषासन से जुडे़ सभी विभागो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित केन्द्रीय कर्मचारियों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में सौंपे गये दायित्वों का समय पर शत-प्रतिषत निर्वहन करने के लिये दिये गये सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया है। इसके साथ ही उन्होने जिले के मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि मीडिया के सक्रिय सहयोग के चलते जिले में लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में मदद मिली। मीडिया द्वारा समर्पित भाव से निर्वाचन प्रक्रिया के प्रचार-प्रसार में अपेक्षित सहयोग दिया गया है।
