भाजपा की रीति पाठक 2 लाख 86 हजार 524 मतों से विजयी

0 888
Main Ad1

?भाजपा को 6,98,342 मत जबकि कांग्रेस को 4,11,818 मत प्राप्त हुए

【आर.बी. सिंह ‘राज’】

Main Ad1

सीधी।
सीधी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्यासी रीति पाठक ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्यासी अजय सिंह राहुल को 2 लाख 86 हजार 524 मतों से शिकस्त देते हुए सीधी संसदीय सीट पर दोबारा अपना कब्जा बरकरार रखा है।
भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक को कुल पड़े मतों का 54.44% मत हासिल हुआ उन्हें 6,98,342 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल को कुल पड़े मतों का 32.11% मत हासिल हो सका उन्हें कुल प्राप्त मत 4,11,818 रहे।
सीधी संसदीय सीट के निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने भाजपा की विजई प्रत्याशी रीति पाठक को मतगणना का कार्य संपन्न होने के उपरांत देर रात लोकसभा सदस्य का प्रमाण पत्र सौंपा। उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में रीति पाठक ने भाजपा से ही एक लाख आठ हजार मतों से जीत हासिल की थी।

News TOP Footer