। कांग्रेस पार्टी के अभिकर्ता ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की मतगणना रोकने की मांग ईवीएम में हेराफेरी की जताई है आशंका ।

सीधी : धर्मेन्द्र : सीधी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की चल रही मतगणना के दौरान कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजय सिंह राहुल के अभिकर्ता गुलाब सिंह बघेल ने मतदान केंद्र से बाहर निकल कर मीडिया कर्मियों को बयान देते हुए बताया कि मतगणना के दौरान जिन मशीनों में बीजेपी को भारी बढ़त मिल रही है उनकी 99% बैटरी चार्ज है जबकि जिन वोटिंग मशीनों में कांग्रेस पार्टी को ज्यादा वोट मिल रहे हैं उन वोटिंग मशीनों में बैटरी 40 से 45 परसेंट चार्ज है जो कि टेक्निकल रूप से ऐसा नहीं होना चाहिए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजय सिंह राहुल के अभिकर्ता गुलाब सिंह बघेल मीडिया कर्मियों को बताया हैं की हमने इसकी आपत्ति जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित रूप से सौंपी है और तत्काल मतगणना रोकने की मांग की है आगे उन्होंने बताया कि हम जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्णय की प्रतीक्षा में है । एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए मतगणना परिसर एस जी एस कॉलेज से Dharmendra ki report ।
