पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के दिवंगत माताश्री सरोज सिंह के दुखद निधन पर आज अनेक विभूतियां उनके ग्रह ग्राम शिवराजपुर स्थित कोठी में श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंची। जिनमें प्रमुख रूप से रावतपुरा सरकार, मध्यप्रदेश शासन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल, प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री भारत सिंह तथा कोतमा विधायक मनोज अग्रवाल शामिल है। जिन्होंने शिवराजपुर में दिवंगत मम्मा साहब के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित करके शोक संवेदना व्यक्त की।