अब स्टार प्रचारक की भूमिका में राहुल और कमलेश्वर

0 769
Main Ad1

?मतदान के लिए बचे प्रदेश भर के लोकसभा क्षेत्रों में सीधी की कर्मभूमि के नेताओं की मांग

【आर.बी.सिंह ‘राज’】

Main Ad1

सीधी।
मध्य प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से चल रहे लोकसभा मतदान को लेकर कांग्रेस की यदि बात करें तो जिन स्टार प्रचारकों को पार्टी ने प्रदेश भर में चुनाव प्रचार के लिए बतौर स्टार प्रचारक मैदान में उतार रखा है उसमें से दो प्रमुख चेहरे विंध्य के सीधी जिले के रहे हैं जो कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की भूमिका में अग्रिम पंक्ति में सुर्खियों में नजर आते हैं।

पूरे प्रदेश भर में लोकसभा निर्वाचन को लेकर कई चरणों के मतदान कई संसदीय क्षेत्रों में अब तक हो चुके हैं। बात यदि सीधी संसदीय क्षेत्र की करें तो यहां का मतदान मध्य प्रदेश में प्रथम चरण में ही 29 अप्रैल संपन्न हो चुका है। और सीधी संसदीय क्षेत्र के मतदान संपन्न होने के उपरांत ही कांग्रेस पार्टी के दो दिग्गज नेता जिनकी कर्मभूमि सीधी संसदीय क्षेत्र है जिसमें अजय सिंह राहुल जो पूर्व में नेता प्रतिपक्ष के साथ साथ इस मर्तबा खुद सीधी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं तथा मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल इन दिनों पूरे प्रदेश में पार्टी के स्टार प्रचारक की भूमिका में है।
सीधी संसदीय क्षेत्र के मतदान उपरांत श्री राहुल व श्री पटेल ने विंध्य के रीवा और सतना में बतौर स्टार प्रचारक अपनी तूफानी सभाएं की इसके बाद उन्होंने आज होने वाले मतदान के लिए प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए वोट मांगे तथा आज शुक्रवार को जहां अजय सिंह राहुल ने भिंड संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी देवाशीष जरौरिया के लिए अपनी सभाएं की तो वहीं प्रदेश के पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल ने सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रभु सिंह ठाकुर के लिए अपनी सभाएं कर वोट मांगे।
कुल जमा देखा जाए तो विंध्य के सीधी जिले के जिन दो बड़े नेताओं की मांग कांग्रेस पार्टी के भीतर बतौर स्टार प्रचारक पूरे प्रदेश में है उन दो चेहरों में से अजय सिंह राहुल और कमलेश्वर पटेल इन दिनों प्रदेश भर में घूम घूम कर पार्टी के लिए बड़ी से लेकर छोटी नुक्कड़ सभाओं में वोट मांगते सक्रिय नजर आ रहे हैं।

News TOP Footer