। पुनर्मतदान के दौरान डेमहा मे शाम 6 बजे तक 683 लोगों ने डाला वोट ।

0 1,987
Main Ad1
  1. सीधी : धर्मेन्द्र :  सीधी संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र 77 सीधी के मतदान केंद्र क्रमांक 195 ग्राम डेमहा की मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी क्रमांक 2 के द्वारा की गई लापरवाही यों की वजह से आज 6 मई को पुनर्मतदान कराया गया । पुनर्मतदान के दौरान भी गांव के मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह दिखाई पड़ा और सुबह मॉक पोल के बाद जैसे ही मतदान शुरू हुआ मतदान करने के लिए मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लग गई पोलिंग बूथ में मतदान के दौरान 2 घंटे में ही 25% के आसपास मतदाताओं ने मतदान कर लिया मतदान के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे ! मतदान शाम 6:00 बजे तक संपन्न कराया गया  मतदान के दौरान बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के लोग मतदान केंद्र के आस पास रहकर स्थिति का जायजा लेते  दिखाई पड़े । डेमहा मे मतदान के दौरान निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह पुलिस अधीक्षक तरूण नायक लगातार मतदान केंद्र काा भ्रमण करके स्थिति पर नजर रखे हुए थे ! डेमहा मतदान केंद्र में मतदान के दौरान विकलांग और बुजुर्ग मतदाताओ में गजब का उत्साह दिखाया और कडी धूप के बाद भी मतदान किया । डेमहा में शाम 6 बजे तक  683 मतदाताओ ने अपने मत का किया उपयोग । डेमहा में पुनर्मतदान के दौरान मतदाताओंं ने जिस उत्साह के साथ मतदान किया है उसे डेमहा गांव में 29 मई को हुए मतदान के दौरान  फर्जी मतदान की खबरें उड़ाने वाले लोगों के मुंह में आज पड़े बंफर वोट करारा तमाचा माना जा रहा है । NTV India news के लिए डेमहा से धर्मेद्र की रिपोर्ट
News TOP Footer