! डेम्हा के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 2 निलंबित !

0 814
Main Ad1

सीधी : धर्मेन्द : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने आदेश जारी कर विधानसभा क्षेत्र 77-सीधी के मतदान केंद्र क्रमांक 195-डेम्हा के पीठासीन अधिकारी मेढ़ीलाल साकेत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पशु औषधालय धनहा जिला सीधी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक-2 रामाधार यादव सहायक ग्रेड-3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनिया जिला सीधी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया है।जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि उक्त अधिकारियों के द्वारा लोक सभा निर्वाचन 2019 में अपने पदीय कर्तव्यों का पालन नहीं करने के कारण पुनर्मतदान की स्थिति निर्मित हुयी है। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण पीठासीन अधिकारी श्री साकेत एवं मतदान अधिकारी      क्रमांक-2 श्री यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

News TOP Footer