मोदी को देखने वालों को कांग्रेस पिलाती रही पानी

?मोदी की सभा में कांग्रेसियों ने पिलाया पानी?
सीधी ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज सीधी में चुनावी सभा में पानी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जनता प्यास से तड़प रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर धूप और प्यास से तपती हुई जनता को गुड़ खिलाकर ठंडा पानी पिलाया।
कार्यक्रम स्थल में मंच पर मोदी जी एवं नेताओं के लिए एसी से लेकर सब चीज की व्यवस्था थी लेकिन पब्लिक की समस्या से भाजपाई पूरी तरह से अंजान बने रहे। कार्यक्रम में आये लोगों के लिए जब पानी की समस्या सामने आई तो कांग्रेस पार्टी के यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सरदार सुरजीत सिंह आहलूवालिया के अगुवाई में कार्यक्रम स्थल मड़रिया बाईपास पहुंचकर मोर्चा संभाला और प्यास से तड़प रहे गरीबों को गुड़ पानी पिलाकर अपने नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
00000000000000

