देश नये भारत के सपने के साथ आगे बढ़ रहा- मोदी


?कांग्रेस महामिलावटियों के साथ पका रही खिचड़ी-मोदी
?70 साल में लोग देश को बर्बाद कर दिये- मोदी
?कांग्रेस के लिए भोपाल से दिल्ली तक भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार-मोदी

आर.बी.सिंह ‘राज’। सीधी
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीधी जिला मुख्यालय के मड़रिया बाईपास में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए संपूर्ण विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। श्री मोदी ने स्थानीय मुद्दे पर भी फोकस करते हुए रीवा-सिंगरौली रेल लाईन परियोजना पर कहा कि ये परियोजना कांग्रेस के जमाने में धूल फांकती रही जिसे भाजपा ने गति दी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस से लोगों का भरोसा उठ चुका है। कांग्रेस महामिलावटियों के साथ खिचड़ी पका रही है। वहीं प्रधानमंत्री बनने के लिए विपक्षी लोग टेलर के यहां जैकिट बनवाकर बैठे हैं किन्तु देश का हर चौकीदार जाग चुका है,वह नये भारत के सपने के साथ आगे बढ़ रहा है।
सीधी में करीब 2 बजे मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने उद्बोधन की शुरूआत में आम जनता का बघेली भाषा में अभिवादन करते हुए कहा कि-
‘अपना पंचेन का प्रणाम,नमस्कार करी थैन, बीर शहीदन के पुण्य भूमि सीधी मा पधारे सभघ भाई/बहिना का राम-राम।’
इसके बाद उन्होंने कहा कि गत लोकसभख चुनाव में सीधी-रीवा-शहडोल-सतना सहित पूरे म.प्र. का बहुत बड़ा योगदान सरकार बनने में रहा है। उन्होंने कहा कि सीधी से बीरबल का नाम जुड़ा है वहीं दूसरी ओर बीरबल की खिचड़ी की तरह ही महामिलावटियों एक साथ होकर खिचड़ी पका रहे हैं। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ धोखा देती है। म.प्र. का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में बिजली के बिल आधा करने के साथ ही बिजली भी आधी कर दी है। ट्रेलर देखकर ही पता चलता है कि फिल्म कैसी होगी? म.प्र. में जो कार्य शुरू हुए हैं उनमें काफी भ्रष्टाचार है। कर्जमाफी का झूठा वादा,बच्चों के मुह का निवाला छिनना,पोषण आहार में घोटाला प्रमुख कार्य हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि चौकीदार के रहते भी चोरी करने की हिम्मत जुटा रहे हैं। तुगलग रोड में बोरो में पैसे निकल रहे हैं। कांग्रेसियों को इससे बड़ी पीड़ा हो रही है। हर जगह चर्चा होती है कि कांग्रेसियों के यहां छापा क्यों पड़ा? एक तो चोरी और ऊपर से सीना जोड़ी। उन्होंने कहा कि देश का कानून सबके लिए बराबर है। यदि नरेन्द्र मोदी गलत करता है तो उस पर भी कार्यवाही होनी चाहिए।
कांग्रेस को घेरते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दिल्ली से भोपाल तक भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार रहा है किन्तु अब चौकीदार चौकन्ना है। पीएम किसान योजना का पैसा खातों में नहीं पहुंच पा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश सरकार लिस्ट देने में आना-कानी कर रही है। म.प्र. के मुख्यमंत्री बहुत विजी हैं। बेटे को सेट करना,चेले चपेटे को बचाना सहित अन्य कार्य में लगे हुए हैं। किन्तु इनका दिमाग नतीजा आते ही ठिकाने लग जायेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जनहित की कई योजनाएं बनाई गई हैं। स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं काम कर रही हैं,ग्राम भण्डारण योजना,पशुपालन, मुर्गीपालन में,किसान के्रेडिट कार्ड व आजीविका मिशन के तहत लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह से समर्पित हूं। रीवा की एक बेटी का जिक्र करते हुए कहा कि बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं संचालित है।
श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश के सैनिकों का अपमान करती है जो जवान अपने जान को हथेली पर रखकर सीमा में हैं उनके लिए अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। आगे कहा कि आतंकवादी पहले खुला खेल खेल रहे थे। पाकिस्तान ऊपर से नाच रहा था किन्तु अब सबको पता है कि नरेन्द्र मोदी पाताल से खोद लायेगा और घर में घुसकर मारेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी का एक वोट आतंकवाद को समाप्त करने में मददगार साबित होगा। देश में स्थिर सरकार भाजपा ही दे सकती है कांग्रेस महामिलावटियों के साथ सिर्फ खिचड़ी पका सकती है।
?पहले चोर कहते हैं फिर माफी मांगते हैं-शिवराज?
कार्यक्रम में पूर्ण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल बाबा चौकीदार को चोर कहते हैं और फिर माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने म.प्र. में चुनाव के पहले कर्जा माफ करने, बेरोजगारी भत्ता देने सहित अन्य कई घोषणाएं की थी किन्तु यह अजीव सरकार है जो कहती है वह करती नहीं है तो कर्जा माफ हुआ और नही किसी को बेरोजगार भत्ता मिला।
? मंच पर सीधी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रीति पाठक,रीवा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा,पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल,सतीष उपाध्याय,सुहास भगत,डॉ. जिलाध्यक्ष सीधी राजेश मिश्रा,जिलाध्यक्ष सिंगरौली कांतदेव सिंह व सीधी संसदीय क्षेत्र के सभी भाजपा विधायक व पूर्व प्रत्याशी उपस्थित रहे।
?प्रधानमंत्री को सुनने उमड़ी भीड़?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए काफी भीड़ उमड़ी। प्रधानमंत्री श्री मोदी को 2 बजे आने की सूचना पर 10 बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे और कार्यक्रम प्रारंभ होने तक लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। जैसे ही कार्यक्रम स्थल के पीछे की ओर बने तीन हेलीपैड में क्रमश: 3 हेलीकाप्टर उतरे तो नजारा और खास हो गया। कुछ देर बाद ही प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे और हांथ जोड़कर उपस्थित जन समूह का अभिवादन किया।
?सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम?
कार्यक्रम निर्धारित होने के बाद से ही यहां सुरक्षा एजेंसिया सक्रिय रहीं। 3 आईजी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी करीब 1500 जवानों के कंधे पर रही। वहीं एसपीजी सहित अन्य सुरक्षा भी नजर आई। पूरे कार्यक्रम में चप्पे-चप्पे पर सेना के जवान व कमाण्डो मौजूद रहे। पहले से ही कार्यक्रम स्थल को घेर कर रखा गया था। खासतौर पर हेलीपैड व मंच को काफी सुरक्षा के घेरे में रखा गया था। यहां पूर्व से निर्धारित लोगों को ही मंच पर इन्ट्री दी गई थी।
? घंटों लगा रहा लम्बा जाम?
प्रधानमंत्री को देखने व सुनने के लिए उमड़ी भीड़ जैसे ही कार्यक्रम के बाद वापस हुई तो घंटों तक लम्बा जमा लगा रहा। चिलचिलाती धूप में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक फंसे रहे। घंटों बाद किसी तरह पुलिस की मशक्कत के बाद यातायात बहाल हुआ और लोगों को जाम से निजात मिली।00000000000000
