। सीधी संसदीय सीट पर 27 नामांकन फॉर्म पाए गये वैध।

0 608
Main Ad1

 सीधी : धर्मेद्र: संसदीय सीट पर जैसे-जैसे मतदान की तारीखें नज़दीक आती जा रही है वैसे-वैसे प्रक्रियाएं आगे बढ़ रही हैं और स्थिति साफ होती जा रही है 10 अप्रैल को जिला कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह लोकसभा चुनाव सीधी के लिए जमा किए गए नामांकन फॉर्म ओं की समीक्षा की समीक्षा के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और उम्मीदवार मौजूद थे । समीक्षा के दौरान सही पाए गए 27 उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म स्वीकार किए गए हैं नामांकन पत्रों की समीक्षा के दौरान जिले में चुनाव आयोग द्वारा नियुुक्त सेनथिल अवोदय राजयश पुलिस व सामान्य प्रेक्षक, उमाशंकर आईएएस मौजूद थे । समीक्षा में जिन उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म सही पाए गए हैं उनमें ज्ञानी जयसवाल, संजय कुमार नामदेव, रामदास शाह, अजय अर्जुन सिंह,  रीति पाठक, निर्मला प्रजापति, रामराज राम रहीस, धर्मेद्र बघेल, फतेह बहादुर सिंह, रामावतार विश्वकर्मा, रामलाल, रामविशाल , ललवा, राम विशाल, दिलीप,  ललन, रामाधार,रामकुमार जायसवाल, अनूप कुमार सिंह, राकेश, राम किरपाल, जहांगर अंसारी,आशीष कुमार सिंह,राम सहाय के नाम शामिल है ।नामांकन फार्म की संवीक्षा के बाद अब नाम वापसी की प्रक्रिया शेष है जिसके पूरे होते ही जिले में लोकसभा चुनाव के मैदान में बचे उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो जाएगी।  जिसके बाद लोग मैदान में बचे उम्मीदवारों के प्रति अपनी  राय बनाने लगेंगे एन टीवी इंडिया न्यूज के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट

News TOP Footer