। सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला की अचानक तबीयत हुई खराब ।

0 274
Main Ad1

8 अप्रैल को उस समय सीधी शहर में हड़कंप की स्थिति हो गई जब सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला की अचानक तबीयत खराब हो गई और उन्हें आनन-फानन मे जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने तत्काल उनकी गहन जांच की । जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि विधायक जी के बीपी के बढ़ने और शुगर के थोड़ा कम होने की वजह से उन्हें दिक्कतें हो रही हैं डॉक्टरों ने विधायक जी का पूरी तरह से चेकअप करके उन्हें प्राथमिक दवाएं दी है और बताया कि वर्तमान में विधायक जी की हालत स्थिर और ठीक है विधायक जी के स्वास्थ खराब  होने की जानकारी फैलते ही पूरे शहर में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई और विधायक जी के समर्थक और चाहने वाले उन्हें देखने जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में जमा हो गए विधायक जी को देखने वालों में प्रमुख रूप से सिंगरौली के जिलाध्यक्ष कांति देव सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा सिहावल से बीजेपी के प्रत्याशी रहे शिव बहादुर सिंह जी चंदेल बीजेपी के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह और सैकड़ों की संख्या में जिले भर से आए बीजेपी के कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल थे सभी ने विधायक जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है । मालूम हो कि आज ही बीजेपी से लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती रीति पाठक का नामांकन फॉर्म जमा होना है इसके साथ ही छत्रसाल स्टेडियम में एक बड़ी सभा आयोजित की गई है अचानक आई इस खबर से सभा में  लोगों में काफी हड़बड़ी दिखाई दी और लोग विधायक जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आए फिलहाल डाक्टर विधायक केदारनाथ शुक्ल के  स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं  NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट

News TOP Footer