। सीधी लोकसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार अजय सिंह की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब ।

सीधी : धर्मेद्र : लोकसभा सीट में जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही है वैसे वैसे चुनावी बुखार तेज होता जा रहा है सीधी लोकसभा की सीट पर चुनाव लड़ने वाले दोनों ही मुख्य दल बीजेपी और कांग्रेस अपनी अपनी रणनीति बनाकर चुनाव जीतने की तैयारी में है 6 अप्रैल को सीधी लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के घोषित उम्मीदवार मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने जिला कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर अपना नामांकन फॉर्म जमा कर दिया जिसके साथ ही लोकसभा क्षेत्र सीधी का चुनावी समीकरण रोचक हो गया है । सीधी लोकसभा क्षेत्र की सीट विगत दो पंचवर्षीय से भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में रही है इसलिए भारतीय जनता पार्टी पर भी अपनी सीट को बचाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी है । भारतीय जनता पार्टी ने सीधी संसदीय लोकसभा सीट से अपने पुराने उम्मीदवार श्रीमती रीति पाठक पर फिर से अपना दांव लगाया है । दोबारा लोकसभा सीधी से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद जिले की जनता को सांसद के द्वारा किए गए कामों का आकलन भी करना है । 6 अप्रैल को अपनाा नामांकन फॉर्म जमा करने के बाद सीधी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार अजय सिंह राहुल ने सीधी शहर के छत्रसाल स्टेडियम में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया । जनसभा में सीधी सतना शहडोल सिंगरौली जिलों के अलावा पूरे मध्यप्रदेश से उनके समर्थकों का मेला उमड़ पड़ा । आयोजित जनसभा में सतना कांग्रेस पार्टी से लोकसभा के उम्मीदवार राजाराम त्रिपाठी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की सेवा करना इनका पीडियो से धर्म रहा है जिस परंपरा का निर्वहन यह आज भी कर रहे हैं आगे उन्होंने कहा कि आप सब अजय सिंह राहुल को जिता कर दिल्ली भेजिए जिससे हमारी पहचान दिल्ली में बनी रहे सभा के दौरान बीएसपी और बीजेपी के साथ साथ आम आदमी पार्टी एवं अन्य दलों के लोगों ने अजय सिंह राहुल के हाथों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से मोहम्मद इदरीश नवीन कटारिया पुष्पराज सिंह सेगर अंसार उल हक के नाम शामिल है । एक तरफ अजय सिंह राहुल की सभा चल रही थी वही पूजा पार्क में भारतीय जनताा पार्टी से इस्तीफा दे चुके बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पार्षद अनिल श्रीवास्तव संतोष जयसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के लिए विचार विमर्श कर रहे थे विचार-विमर्श के दौरान सभी ने एकमत होकर कहा कि हमें अपना राजनीतिक कैरियर चलाए रखने के लिए किसी दल में जाना होगा । आपस में विचार विमर्श के बाद बीजेपी के सभी बागी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शहर के छत्रसाल स्टेडियम में हो रही कांग्रेस की सभा में पहुंच गए जहां अजय सिंह राहुल सहित सभी कांग्रेस बागी प्रत्याशियों का स्वागत किया जिसके बाद बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद देवेंद्र सिंह मुन्नू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब वह पार्टी नहीं रही जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान होता था । सभा संबोधित करते हुए लालचंद गुप्ता ने कहा कि जिले की पहचान को बचाए रखने के लिए अजय सिंह का जीतना जरूरी है आगे उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र का विकास हो हम सब की यही इच्छा है अजय सिंह राहुल सांसद बनने के बाद इस जिले का संपूर्ण विकास करेंगे । सभा को संबोधित सभा को करते हुए मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने मध्यप्रदेश शासन की जन कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी आगे उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने अपने घोषणापत्र के 85% वादों को मात्र 100 दिन में पूरा कर दिया । कमलेश्वर पटेल ने आगे कहा कि देश में और प्रदेश में हमारी सरकार हो तभी जनता का बेहतर विकास किया जा सकेगा और इसके लिए अजय सिंह राहुल भैया का जीतना जरूरी है । सभा को संबोधित करते हुए अजय सिंह राहुल ने कहा कि सेवा हमारी परंपरा रही है हम चाहते हैं कि दाऊ साहब की तरह हमें भी आप सेवा का अवसर दें । कांग्रेस पार्टी की आज की जनसभा में भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद भी जनता 5 घंटे तक सभा में डटी रही जो जनता और अजय सिंह के बीच की कड़ी को उजागर करता है आज की जनसभा में उमड़े जनसैलाब और अन्य दलों को छोड़कर भारी तादाद में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए लोग निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी सीधी के लिए चिंता का सबब है । NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट ।
