। हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सामाजिक समरसता मंच ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ।

पूर्व सनातन से भारत वर्ष में हिंदू परंपरा सभ्यता और संस्कृति का बोलबाला रहा है । जो आज भी सतत जारी है हिंदू वर्ष का अलग कैलेंडर और अलग पहचान है । पूर्व सनातन से भारत वर्ष में हिंदू संस्कृति कला की एक अलग पहचान है जिसकी सुगंध आज भी देखने को मिलती है 5 अप्रैल को हिंदू नव वर्ष की शुरुआत की पूर्व संध्या पर सीधी शहर के पूजा पार्क में सामाजिक समरसता मंच द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सीधी शहर के युवा एवं बाल कलाकारों ने हिंदू संस्कृति के रंग में रंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी जिन को देखने के लिए पूजा पार्क में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे । दर्शकों ने सामाजिक समरसता मंच के तत्वाधान में किए गए इस कार्यक्रम की दिल खोलकर सराहना की और इसे हिंदू संस्कृति और परंपरा को बचाए रखने का एक शानदार कदम बताया । सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को मंच द्वारा पारितोषिक प्रदान किया गया । NTV India news धर्मेंद्र की रिपोर्ट ।
