। सीधी जिला बीजेपी से इस्तीफा देने वाले कई पदाधिकारी जल्द थाम सकते हैं किसी अन्य दल का दामन ।

0 252
Main Ad1
  • देश में हो रहे लोकसभा के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के सरकार की धूम है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी की जीत के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी की उसी मजबूत पार्टी का सीधी संसदीय सीट में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बगावत से दम निकला जा रहा है ।चुनाव प्रत्याशी की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी में भूचाल आ गया है पार्टी के कई बड़े नेता और पदाधिकारी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं पार्टी के बड़े पदाधिकारी भी नेताओं को मनाने में जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें आंशिक सफलता ही मिल पा रही है । विगत पिछले 2 दिनों में सीधी जिला भाजपा के कई बड़े पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिनमें पूर्व बीजेपी अध्यक्ष लाल चंद जी गुप्ता पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बाबूलाल कुशवाहा के नाम शामिल है । 5 अप्रैल को शहर के एक रेस्टोरेंट में पार्टी से इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों और उनके समर्थकों ने पत्रकार वार्ता बुलाकर जिले के पत्रकारों को अपनी पीड़ा बताई बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी अब वह पुरानी पार्टी नहीं रह गई जिसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का सम्मान होता था आज भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का सम्मान नहीं किया जाता । पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी से इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों और समर्थकों ने मीडिया के सामने खुलकर कहा कि वह जल्दी ही किसी अन्य पार्टी का दामन थाम लेंगे । भारतीय जनता पार्टी सीधी में जिस तरह से विगत कुछ दिनों से पार्टी के पदाधिकारियों के इस्तीफे का दौर शुरू हुआ है रुकने का नाम नहीं ले रहा है यदि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जल्द ही इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले चंद दिनों में भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का टोटा पड़ जाएगा और लोकसभा की राह कठिन और मुश्किल हो जाएगी एंड टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद्र की रिपोर्ट
News TOP Footer