व्यय प्रेक्षक मिथुन नन्द कुमार शेटे ने ली बैठक कहा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न करायें

0 721
Main Ad1

सीधी |  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 11-सीधी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी मिथुन नन्द कुमार शेटे ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी टीमें आपस में समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न करायें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन में अनुचित साधनों के उपयोग पर कड़ी निगरानी रखें। निर्वाचन में निर्धारित सीमा 70 लाख रूपये से अधिक धन खर्च पर पूर्ण रूपेण अंकुश लगायें। सभी प्रत्याशियों को समान अवसर प्राप्त हो इसके लिए उक्त सीमा निर्धारित की गयी है। व्यय प्रेक्षक श्री शेटे ने कहा कि सभी टीमें निर्धारित समय पर आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप में प्रतिदिन रिर्पोट प्रस्तुत करें।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने सभी टीमों को पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न करायें। निर्भीक रहकर पूरी कड़ाई के साथ आयोग के निर्देशों का पालन करायें। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जांच करते समय निर्धारित मापदण्डों का पालन करें। अनावश्यक रूप से आम नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े यह सुनिश्चित करें। उन्होंने उड़नदस्ता दल को रैण्डम आधार पर भी जांच करने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी।उल्लेखनीय है कि निर्वाचन में अनुचित सामग्रियों एवं 70 लाख रूपये की निर्धारित सीमा से अधिक धन के खर्च पर रोक लगाने के लिये निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सहायक व्यय प्रेक्षक टीम, लेखा टीम, स्थैतिक निगरानी टीम, उड़नदस्ता दल, वीडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन टीम, कन्ट्रोल रूम एवं एमसीएमसी का गठन किया गया है।

उक्त गठित दल पूरी कड़ाई के साथ शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए निगरानी रखेंगी। उक्त टीमों के कार्यो पर निगरानी एवं अभ्यर्थियों के व्यय पर निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा श्री शेटे को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी.पी. वर्मन, नोडल व्यय अनुवीक्षण शुभम शर्मा, नोडल आॅब्जर्वर डा. के. बी. सिंह, नोडल कन्ट्रोल रूम के.के. पाण्डेय, नोडल मीडिया मुकेश मिश्रा सहित सहायक व्यय प्रेक्षक टीम, लेखा टीम, स्थैतिक निगरानी टीम, उड़नदस्ता दल, वीडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन टीम, कन्ट्रोल रूम एवं एमसीएमसी के सदस्य उपस्थित रहे।

Main Ad1
News TOP Footer