। बरमबाबा पडखुरी में वलकर ने बालक को कुचला मौके पर हुई मौत ।

सीधी जिले की राखड फैक्ट्री और रेत की खदानों से रेत और राखड लाद कर चलने वाले वाहन सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए साक्षात मौत हैं । लापरवाह तरीके से चलने वाले इन हाईवा, वलकर वाहनों पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं है जिसकी वजह से जिले के अनेक हिस्सों से इनके द्वारा दुर्घटना किए जाने की खबरें आती रहती हैं। सीधी जिले के बरमबाबा पंडखुरी ग्राम के मुर्गी पालन केंद्र के पास एक राखड से लदे हाईवा वाहन नंबर एमपी 19 एच ए 6143 ने सड़क के किनारे घर से दूध लेकर जा रहे विकास जयसवाल पुत्र विनोद जयसवाल को कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही 16 वर्षीय बालक की मौत हो गई घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया लोगों ने 100 नंबर वाहन को सूचना दी जिसके बाद 100 नंबर वाहन ने मौके से मृत बालक के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय सीधी पहुंचाया मामले की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस भी सक्रिय हो गई और उसने राखड और रेत का परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ कर उनसे पूछता शुरू कर दी घटना को अंजाम देने के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया हैं ।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है । सीधी जिले में अनियंत्रित और बेलगाम चलने वाले वाहनों की सघन चेकिंग ना होने और आए दिन नेताओं की सिफारिशों की वजह से बेखौफ हो गए वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की दरकार है ।देखना यह है कि जिले की पुलिस क्या कोई कड़े कदम उठाने की हिम्मत दिखाएगी ।
