02 अप्रैल 2019 को जारी की जावेगी सीधी लोकसभा के निर्वाचन के लिए अधिसूचना

0 234
Main Ad1

सीधी- अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी.पी. वर्मन ने जानकारी देकर बताया है कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11-सीधी के निर्वाचन के लिए अधिसूचना दिनांक 02 अप्रैल 2019 को प्रातः 11 बजे जारी की जावेगी एवं नियत दिनांक 02 अप्रैल 2019 से दिनांक 09 अप्रैल 2019 तक अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किये जावेगें। दिनांक 10 अप्रैल 2019 को नाम निर्देशन पत्रों की जाॅच की जावेगी तथा दिनांक 12 अप्रैल 2019 को 03 बजे तक अभ्यर्थिता वापिस ली जावेगी। नाम निर्देशन फार्म कार्यालय कलेक्टर जिला सीधी के न्यायालय कक्ष में प्रतिदिन शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रातः 11 बजे से सायं 03 बजे तक प्राप्त किए जावेंगें।


रिटर्निंग आफिसर के कक्ष में अभ्यर्थी सहित 5 व्यक्तियों को प्रवेश की होगी अनुमति-
नामांकन दाखिल करते समय कुछ अभ्यर्थियों के साथ बड़ी संख्या में आये वाहन एवं व्यक्ति रिटर्निंग आफिसर के कार्यालयों में कानून एवं व्यवस्था के बारे में गंभीर समस्या पैदा करते है। उक्त को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गयी है कि अभ्यर्थी के दस्ते में या उसके साथ आने वाले वाहनों की अधिकतम संख्या 03 होगी, जिनको रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय के 100 मीटर परिधि के भीतर आने की अनुमति होगी। अभ्यर्थी के साथ व्यक्तियों की अधिकतम संख्या नामांकन के समय रिटर्निंग आफिसर के कक्ष में 05 व्यक्ति (अभ्यर्थी सहित) प्रवेश करने की अनुमति होगी। अभ्यर्थी तथा चार अन्य अधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश के लिए एक ही प्रवेश द्वारा खुला रखा जायेगा तथा अन्य द्वारों को बन्द रखा जायेगा।

News TOP Footer