! भारत ने 300 किमी दूरी से 3 मिनट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया, प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों को बधाई दी !

0 282
Main Ad1

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की बहुत बड़ी उपलब्धि के बारे में आज देश-दुनिया को जानकारी दी। मोदी ने बताया कि किस तरह भारत ने 300 किमी दूरी से 3 मिनट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया। सवाल उठे कि यह सैटेलाइट किसका था !भारत ने जो सैटेलाइट मार गिराया है, वह हमारा ही सैटेलाटइ था, जो अब काम नहीं कर रहा था। यानी टेस्ट के लिए वैज्ञानिकों ने इस सैटेलाइट का चयन किया था। भारत ने किसी अन्य देश का सैटेलाइट नहीं गिराया है। इस तरह भारत ने किसी तरह के अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन नहीं किया है।जानकारी के मुताबिक, यह प्रयोग बुधवार सुबह किया गया। इसके लिए सुबह 11.16 बजे ए-सैट वेपन लांच किया गया। इसने लॉ अर्थ ऑर्बिट में 300 किमी दूर स्थित सैटेलाइट को निशाना बनाया और महज तीन मिनट में उसे ध्वस्त कर दिया। प्रधानमंत्री ने इसे मिशन शक्ति नाम दिया और मिशन को सफल बनाने वाले वैज्ञानिकों को बधाई दी। पीएम ने बताया, भारत ने अतंरिक्ष में एक लो ऑर्बिट सैटेलाइट को मिसाइल से मार गिराया है। इस लाइव सैटेलाइट को मारने के लिए भारत ने ASAT मिसाइल का उपयोग किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया है। भारत ने यह मिशन महज तीन मिनट में पूरा कर लिया।

News TOP Footer