। सीधी शहर के प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के दौरान लापरवाही की वजह से सकूनत बेगम की हुई मौत परिजनों ने एसपी से शिकायत करके कार्यवाही की की मांग ।

सीधी जिला मुख्यालय में डॉक्टरों की कमी की वजह से जिले की जनता इलाज के अभाव में और इलाज के दौरान बरती जाने वाली लापरवाहियों की वजह से बेवजह अपनी जान गवा रही । है जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का खामियाजा शहर के प्राइवेट अस्पतालों में जा कर इलाज करवाने वाले मरीजों को भी भोगना पड़ रहा है । शहर के कुछ प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के दौरान डॉक्टरों द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही की वजह से भी बेवजह मरीजों की जान जा रही है । ऐसा ही एक मामला 27 मार्च को सीधी शहर के कलेक्ट्रेट रोड स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम डीके हास्पीटल आया है । जहां सीधी जिले के ग्राम दुअरा कला की रहने वाली सकूनत बेगम पिता रब्बुल उम्र 15 वर्ष को बुखार के इलाज के लिए उसके परिजनों ने डीके अस्पताल में भर्ती कराया था । जहां इलाज के दौरान देर शाम सकूनत बेगम की मौत हो गई । सकुनत बेगम की मौत के बाद उसके परिजनों ने डीके अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन लगाने के गंभीर आरोप लगाए हैं । मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक सीधी जिला कलेक्टर सीधी और जिला कोतवाली सीधी में आवेदन देकर मामले की जांच करके लापरवाही करने वाले डॉक्टरों नर्सों और संबंधित नर्सिंग होम के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है । मामले की शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक बालिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु रखवा दिया है और मामले की जांच पड़ताल और मृतक बालिका के परिजनों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं । सीधी शहर में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है जिसमें प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के दौरान की गई लापरवाही की वजह से किसी मरीज को बेवजह अपनी जान गवानी पड़ी हो लेकिन शिकायत के बावजूद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने ना आने की वजह से सभी मामले रफा दफा हो जाते हैं । यदि जिला प्रशासन गंभीरता से सीधी शहर के प्राइवेट अस्पतालों नर्सिंग होम में इलाज के दौरान लापरवाही से होने वाली मरीजों की मौत के बाद मिलने वाली शिकायतों की जांच करके दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करें तो शायद आने वाले दिनों में मरीजों के जान माल की रक्षा हो सकेगी । नहीं तो जिले के मरीजों को इसी तरह अपनी जान गवानी पड़ेगी ।
