। लोकसभा सीधी के चुनाव में पेड न्यूज बिना अनुमति के विज्ञापन सोसल मीडिया पर निर्वाचन कार्यालय द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजर ।

मध्यप्रदेश में लोकसभा के होने वाले चुनावों के लिए आदर्श आचरण संहिता प्रभाव सील है सीधी जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक के निर्देश पर सीधी जिले की संपूर्ण लोकसभा सीट पर आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है । जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सीधी जिले की लोकसभा से संबंधित सभी तरह की दिखाई जाने वाली खबरों पेड न्यूज़ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरें सोशल मीडिया सिटी चैनल की खबरो पर जिला जनसंपर्क कार्यालय में बनाए गए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कक्ष में 24 घंटे नजर रखी जा रही है । जिला निर्वाचन कार्यालय से नियुक्त कमेटी के सदस्यों के द्वारा बारीबारी से इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया की खबरों पर नजर रखी जा रही है । लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भी दल द्वारा बिना किसी अनुमति के कोई चुनाव विज्ञापन अथवा पेड न्यूज़ किसी भी प्रिंट अथवा इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़ चैनल पर चलाए जाने पर संमबंधित के विरुद्ध आदर्श आचरण संहिता उल्लंघन की कार्यवाही की जाएगी ।
