! जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की !


सीधी – लोकसभा निर्वाचन 2019 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने मतदान केन्द्र में सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने समस्त उपखण्ड अधिकारियों, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रान्तर्गत समस्त मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर वहां पर शौचालय, पेयजल, छाया, बिजली, रैम्प, दो दरवाजे, सभी प्रकार के चिन्हों का प्रदर्शन, मतदान केन्द्र में सभी आधारभूत जानकारियों का प्रदर्शन आदि किया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उक्त की जानकारी पोर्टल पर भी दर्ज करायें। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने मतदाताओं से चर्चा कर बल्नरेबल तथा संवेदशील मतदान केन्द्रों के चिन्हांकन के निर्देश दिए हैं। वल्नरेबल बसाहटों का चिन्हांकन कर मतदाताओं को प्रभावित करने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की जानकारी उपलब्ध करायें जिससे उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अवि प्रसाद, वनमण्डलाधिकारी वृजेन्द्र झा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी.पी. वर्मन, उपखण्ड अधिकारी सीधी के.पी. पाण्डेय, सिहावल आर.के. सिन्हा, चुरहट राजेश मेहता, मझौली ए.के सिंह, कुसमी सुधीर कुमार बेक, सहित समस्त नोडल अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहें।
