! लघु वनोपज संघ जिला यूनियन सीधी के गोदाम हडबड़ों में घोटाला सामने आया !

0 556
Main Ad1

मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ जिला यूनियन सीधी के गोदाम हडबड़ों का
संग्रहित तेंदूपत्ता करीब ४करोड़ रुपए मूल्य का अधिकारियों द्वारा अवैध
रूप से विक्रय किऐ जाने का मामला सामने आया है। जिला यूनियन सीधी के हड़बडो
गोदाम में वर्ष २०१८ सीजन का वन तेंदूपत्ता समिति जड़कुड एवं पैगमा का
भंडारित था। माह अप्रैल २०१८ से मई २०१८ के मध्य वन कर्मियों का हड़ताल
पूर्व सुनिश्चित था तत्समय तेंदूपत्ता के गोदामी करण हेतु परिवहन अनुज्ञा
पत्र संग्रहण केंद्र से गोदाम तक परिवहन के लिए निविदा कारों को प्रबंध
संचालक जिला सीधी द्वारा अधिकृत किया गया था। संविदा कारों द्वारा मौके
का फायदा उठाते हुए  संग्रहण केंद्रों में नियम विरूद्व तरीके से सारे
मापदण्डों को सिथिल करते हुए गोदामों में तेन्दू पत्ता भंडारित कराए थे।
वहीं जानकारों की मानें तो सूखी पत्ती दो से तीन बोरों का माल एक बोरे
में डाल कर काले कारनामों को क्रियान्वित किया गया। सबसे खास बात तो यह
है कि ये सारी कार्यवाही में विभागीय अमला पूरी तरह से आरोपी को बचाने
हेतु सहयोग की भावना के साथ तत्पर रहा। उसका सबसे जीता जागता प्रमाण तो
इस बात से लगाया जा सकता है कि कम समय अवधि में विभाग द्वारा पुन: दुबारा
बोरे की कसावट का आदेश जारी किया गया जो कि नियमानुसार पूरी तरह से
जानकारों के अनुसार अनुचित माना जा रहा है साथ ही जानकारो की मानें तो यह
कदम केवल काले कारनामों को वेहतर ढंग से क्रियान्वित करने हेतु चली गयी
एक रणनीति थी। मिली भगत से हुई कार्यवाही का परिणाम यह रहा कि चोरी का
अधिक रखा भंडारित तेंदूपत्ता को आसानी से आरोपी द्वारा निकालने की योजना
पूरी तरह से सफल रही। मानें तो जिले में दबी जुबान में चर्चाओं का बाजार गर्म है
जिसमें स्पष्ट रूप से लोगों के द्वारा आरोप लगाये जा रहें है कि प्रबंध
संचालक एवं उनके कार्यालय की मिली भगत से संविदाकार को सीधे तौर पर लाभ
पहुॅचाने का कार्य किया जा रहा है। तभी तो लोगों के द्वारा दबी जुबान में
चर्चानुुसार गुणवत्ता वाले तेन्दूपत्ता पॉच ट्रक जिसकी बाजार में
अनुमानित मूल्य करीब तीन से चार करोड रू० ऑकी जा रही है, संयुक्त रूप से
कार्यवाही को अंजाम देते हुए सीधी हडबडो गोदाम से संविदाकार के वरिगॅवा,
बैढऩ गोदाम में स्थानांतरित की गयी। उक्त सारे प्रकरण की शिकात एवं जॉच
का खेल भी खुब चला किन्तु गोदाम में निर्धारित पत्ती तो यथावत थी ऐसी
स्थिती में जॉच अपने आप में पूरी तरह से सिथिल हो चली। विभाग के द्वारा
हुए पंचनामें में लगभग निर्धारित पत्ती का होना बताया जा रहा है, जबकि
सीधी डिपो के जॉच के विपरीत बैढऩ डिपों की जॉच में स्पष्ट रूप से मिली
भिन्नता काले कारनामों को उजागर कर रही है।इस मामले में डी०एफ०ओ०सीधी ने कहा की उक्त प्रकरण की शिकायत प्राप्त हुई है जिसकी सक्षम अधिकारियों द्वाराजॉच करायी जा रही है।
अभी तक पुलिस में प्रकरण दर्ज नहीं है जॉच उपरान्त
परिणाम अनुसार उचित विधिक कार्यवाही की जायेगी। 

 

०००००००००००

 

 

 

 

सं

News TOP Footer