! जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सुगम मतदान समिति का किया गया गठन !

सीधी [ धर्मेंद्र ] आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 में मतदान के पूर्व एवं मतदान के दिन सुगम मतदान कराने के लिए जिला स्तरीय सुगम मतदान समिति का गठन किया गया है।जारी आदेशानुसार समिति के अध्यक्ष कलेक्टर सीधी होगें। समिति के उपाध्यक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी होंगे एवं सदस्य पुलिस अधीक्षक सीधी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीधी, सहायक रिटर्निंग आफिसर चुरहट, सीधी, सिहावल, धौहनी, उप संचालक सामाजिक न्याय सेवायें पी.डब्ल्यू.डी. नोडल, जिला शिक्षा अधिकारी सीधी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र सीधी, सहायक आयुक्त जनजातीय कल्याण विभाग सीधी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सीधी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सीधी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सीधी एन.आई.सी, सहायक संचालक जिला जनसंपर्क सीधी, स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स नर्स, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सीधी एवं श्रम पदाधिकारी जिला सीधी होंगे।
