! असत्य पर सत्य की जीत के पर्व के तौर पर मनाई जाएगी होली !

0 415
Main Ad1

सीधी [ धर्मेंद्र  ] भारत वर्ष में एकता और भाईचारे के प्रतीक रंगो का त्योहार होली पारंपरिक रूप से अबीर गुलाल रंग लगाकर मनाई जाती है । रंगों के इस त्यौहार में लोग अपने बैर भुलाकर एक हो जाते हैं ।होलिका दहन के बाद होली का त्यौहार मनाया जाता है ।होली का त्यौहार असत्य पर सत्य की जीत के रूप में भी मनाया जाता है । आज रात्रि होलिका दहन के बाद 21 मार्च को रंगो भरी होली जिसे धुड़ेरी होली भी कहते हैं मनाई जाएगी । जिसमें रंग अबीर के साथ था गीतों की मस्ती भी होगी ! होली के पूर्व सीधी शहर के बाजार रंगो पिचकारी और तरह-तरह के मुखोटे से भर गए जिनकी खरीदारी करते बड़े बच्चे और बूढ़े भी दिखाई पड़े एन टीवी इंडिया न्यूज़ आप सभी दर्शकों को होली की मंगल शुभकामनाएं देता है आप सब रंग बिरंगे हो जाएं यही हमारी मंगल कामना है।

News TOP Footer