मझौली, सीधी: धारदार हथियारों से शुभम तिवारी पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान


मझौली, सीधी: धारदार हथियारों से शुभम पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान

सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चमराडोल बैरियर पर 15 मार्च 2025 को शुभम तिवारी, पिता सुरेश चंद्र तिवारी, ग्राम परिसीली पर रोशन सिंह गोड़, अखिलेश सिंह गोड़, गोलू सिंह गोड़ और बुद्धसेन सिंह गोड़ द्वारा प्राणघातक हमला किया गया। हमलावरों ने धारदार हथियारों से पूरे शरीर पर हमला कर दिया, जिससे शुभम तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

नेकदिल लोगों की वजह से बची जान
हमलावरों का इरादा शुभम तिवारी की हत्या करने का था, लेकिन कुछ नेकदिल लोगों ने समय पर हस्तक्षेप कर उनकी जान बचा ली। यदि समय पर लोग बीच-बचाव न करते, तो अपराधी अपने मंसूबे में सफल हो जाते। घायल शुभम तिवारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मऊगंज की घटना के बाद अपराधियों के हौसले बुलंद्
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हाल ही में मऊगंज में ASI रामचरण गौतम की हत्या जैसी घटनाओं के बाद अपराधियों के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं। सीधी जिले में आदिवासी अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है और आए दिन इस तरह की वारदातें हो रही हैं।
