अधीक्षण अभियंता के समक्ष पेंशनर संघ द्वारा 15 बिंदुओं की समस्याओं को रखा गया

सीधी धर्मेंद : अधीक्षण अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सीधी पीएल तिवारी ने सीधी वित्त से सेवानिवृत हुए पेंशनरों एवं समिति के कर्मचारियों की समस्याओं की निराकरण के लिए 8 नवंबर को बैठक आयोजित की बैठक में विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ के आरडी मिश्रा प्रांतीय संगठन कार्यवाहक अध्यक्ष, भीमसेन सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष संगठन शहडोल प्रभारी, सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और सैकड़ो पेंशनर्स सदस्यों ने अधीक्षण अभियंता की बुलाई गई बैठक में शामिल होकर बैठक में संघ द्वारा 15 बिंदुओं की समस्याओं को अधीक्षण अभियंता के समक्ष रखा। जिनमें से कई बिंदुओं के निराकरण के लिए अधीक्षण अभियंता पीएल तिवारी ने संघ को आश्वासन दिया लेकिन अधीक्षण अभियंता ने पेंशनरों को भवन उपलब्ध कराए जाने की मांग से किनारा कर लिया इसके बाद विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ सीधी ने अपने पेंशनर्स पदाधिकारी और सदस्यों के साथ अधीक्षण अभियंता कार्यलय के सामने बैठक करके समस्याओं का निराकरण कैसे हो इस पर व्यापक रणनीति तैयार की बैठक के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने अधीक्षण अभियंता पीएल तिवारी से पेंशनरों की समस्या की निराकरण के संबंध में जानकारी चाहि तो उन्होंने कहा पेंशनरों की कई समस्याओं का निराकरण कर दिया गया है लेकिन भवन वाली मांग में कुछ टेक्निकल समस्या है जिसके लिए अलग से भवन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया है। पेंशनर्स की समस्याओं और अधीक्षण अभियंता की हुई बैठक के दौरान मिले नतीजे से पेंशनर कितने संतुष्ट है इस संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब आरडी मिश्रा पेंशनर्स प्रांतीय संगठन कार्यवाहक अध्यक्ष से जानकारी चाहि तो उन्होंने भवन न उपलब्ध कराने के लिए अधीक्षण अभियंता पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
