सीधी शहर के गोपाल दास बाँध में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया छठ पूजा का महापर्व

0 859
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : छठ पूजा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल के साथ अब पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. यह पर्व सूर्य देवता की उपासना से जुड़ा होता है, छठ पर्व से जुड़ी एक पौराणिक लोक कथा के अनुसार जब भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या वापस लौटे तो कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन ही राम राज्य की स्थापना हो रही थी, उस दिन भगवान राम और माता सीता ने व्रत रखा और सूर्य देव की आराधना की कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि नहाय खाय से लेकर सप्तमी तिथि उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक छठ पर्व मनाया जाता है। इस दौरान भगवान भास्कर और छठी मैया की पूजा अर्चना की जाती है। छठ पूजा खास तौर पर संतान की कामना और लंबी उम्र के लिए की जाती है। छठी मैया सूर्यदेव की बहन हैं और इस पर्व पर इन दोनों की ही पूजा अर्चना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, बिहार में देवी सीता, कुंती और द्रौपदी ने भी छठ पूजा का व्रत किया था और इस व्रत के प्रभाव से उनके जीवन के कष्ट दूर हो गए थे पौराणिक मान्यता के अनुसार इस वर्ष भी छठ मैया का पर्व पूरे देश के साथ सीधी शहर के गोपाल दास बाँध में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया यहां पर छठ मैया का व्रत रखने वाले लोगों ने पहुंचकर आज डूबते सूर्य को अर्घ दिया इस दौरान गोपाल दास बांध का नजारा छठ व्रत करने वाले बिहार और यूपी के बड़े-बड़े घाट के किनारे जैसा दिख रहा था। इस वर्ष गोपाल दास बांध में छठ मैया के पूजा के लिए बनाए गए घाट में मिश्रा नर्सिंग होम की डॉक्टर बीना मिश्रा की ओर से छठ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में बड़ा सहयोग किया गया था जिसकी वजह से छठ का महापर्व लोगों ने शानदार तरीके से मनाया कार्यक्रम स्थल पर छठी मैया के गीतों के लिए आर्केस्ट्रा का इंतजाम किया गया था इसके साथ ही छठ मैया की बारात लेकर पहुंचे लोग भी अपने साथ ढोल ताशा से लेकर आए थे जिसमें महिलाएं अपनी खुशी का इजहार करके नाचती नजर आई। छठ मैया की पूजा के दौरान कई महिलाओं ने छठी मैया के मनमोहक जीत गए छठ मैया की पूजा करने के बाद कई भक्तों ने छठी मैया की महिमा के बारे में भी एन टीवी इंडिया न्यूज़ को जानकारी दी बिहार और यूपी सहित कुछ अन्य राज्यों में विशालता के साथ मनाए जाने वाला छठ का यह महापौर अब सीधी जिला मुख्यालय में भी विशाल होता जा रहा है छठी मैया की महिमा को देखकर लोगों का विश्वास अब इस त्यौहार के प्रति बढ़ता जा रहा है आने वाले दिनों में सीधी शहर में इस तरह के कई कार्यक्रमों का आयोजन दिखाई पड़ सकता है।

News TOP Footer