5 नवंबर को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन ‘यादे अर्जुन सिंह’ का होगा आयोजन

0 133
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अर्जुन सिंह सद्भावना मंच मध्य प्रदेश हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, महामहिम राज्यपाल रहे स्व. श्री अर्जुन सिंह जी के जन्म दिन 5 नवंबर 2024 पर अंतर्राष्ट्रीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन ‘यादे अर्जुन सिंह’ का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर चार चर्चित हस्तियों डॉ. वाई. के. मिश्रा, मंजर भोपाली, कन्हैया कुमार एवं सुश्री मेघा परमार को अर्जुन सिंह अलंकरण से नवाजा जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सचिव डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष, आयोजन समिति के संरक्षक श्री अजय सिंह राहुल भैया के मार्गदर्शन में अर्जुन सिंह सद्भावना मंच मध्य प्रदेश द्वारा कुँ अर्जुन सिंह जी के जन्म दिवस 5 नवंबर को प्रातः 10 बजे व्यापम चौराहा, भोपाल स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा| इसी दिन रात्रि 8 बजे सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान, भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय मुशायरा, कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा गया है। इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरप्रदेश सरकार के पूर्व गृह मंत्री, पूर्व सांसद श्री जफर नक़वी शामिल रहेंगे। श्री चौहान ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह जी, क्षेत्रीय विधायक श्री आरिफ मसूद, श्री आतिफ अकील साथ रहेंगे डॉ सिंह ने बताया कि इस अवसर पर अर्जुन सिंह सद्भावना मंच द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश भर की चार चर्चित हस्तियों जिसमें देश के श्रेष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वाई के मिश्रा, अंतर्राष्ट्रीय शायर मंजर भोपाली, देश के युवा नेता, ओजस्वी वक्ता, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्री कन्हैया कुमार एवं युवा पर्वतारोही सुश्री मेघा परमार को सम्मानित किया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में एक दर्जन से भी ज्यादा कवि और शायर शामिल होंगे। इस बार मुशायरा अंतर्राष्ट्रीय शायर मरहूम मुनव्वर राणा को समर्पित रहेगा जिसमें उनकी बेटी श्रीमती उरुशा इमरान राणा को सम्मानित किया जाएगा।

News TOP Footer