नशा विरोधी अभियान के तहत कार्यवाही करते हुये बहरी पुलिस ने दो आरोपियों को पहुँचाया जेल

सीधी धर्मेंद : नशा विरोधी अभियान के तहत कार्यवाही करते हुये बहरी पुलिस ने लगभग 96 हजार रुपये कीमत मशरुके के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुँचाया है आरोपियों से 25 हजार 500 रुपये कीमती 85 शीशी अवैध मादक पदार्थ आनरेक्स सहित 2 नग मोबाइल एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कुल कीमती 95 हजार 500 रुपये का मशरुका जप्त किया गया है पकडे गए आरोपियों में विकाश कुमार दीक्षित उर्फ मतलबी पिता विजय प्रसाद दीक्षित उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम डढिया थाना बहरी जिला सीधी एवं राहुल पटेल पिता नकछेदी पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम राजघढ पोस्ट हिनौती थाना अमिलिया जिला सीधी शामिल है। आरोपीगणो का उक्त कृत्य धारा 8/21,22 एनडीपीएस एक्ट 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल अधिनियम के तहत दण्डनीय पाये जाने से मौके से साक्षियों के समक्ष 85 शीशी आनरेक्स कफ सिरफ कीमती 25,500/- रूपये तथा परिवहन में प्रयुक्त मो.सा. क्र. एमपी 53 जेडडी 4051 होंडा साइन कीमती 50,000/- दो नग मोबाइल फ़ोन कीमती 20,000 कुल कीमती 95,500 रूपये जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
