अंतर्राष्ट्रीय साइन लैंग्वेज दिवस पर किया गया विशेष कार्यक्रम का आयोजन

सीधी धर्मेंद : 29 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साइन लैंग्वेज दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग सीधी द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी तथा अपर कलेक्टर एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री राजेश शाही के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य सांकेतिक भाषा के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे सभी के लिए सुलभ बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजिक कार्यकर्ता डॉ. अजय मिश्रा एवं सिविल सर्जन डॉ. दीपारानी इसरानी द्वारा मूक-बधिर व्यक्तियों की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रैली सम्राट चैराहा से अटल ऑडिटोरियम तक निकाली गई, जिसमें दिव्यांगजन एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता आशीष मिश्रा ने की, जिन्होंने सांकेतिक भाषा की महत्ता और दिव्यांगजन के अधिकारों के बारे में अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में साइन लैंग्वेज के इंटरप्रेटर कृष्ण कुमार शर्मा का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा। उन्होंने मुख-बधिर व्यक्तियों की भाषा को समझाने और उनकी आवाज बनकर उन्हें मंच पर अभिव्यक्त करने का कार्य बखूबी निभाया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित अधिकारियों और अतिथियों ने इस बात पर बल दिया कि सांकेतिक भाषा को व्यापक रूप से अपनाने और इसका प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है।
