रमा बलदेव पैलेस में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया प्राइवेट स्कूल शिक्षकों को सम्मानित

0 925
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सीधी द्वारा 8 सितंबर को सीधी शहर में स्थित रमा बलदेव पैलेस न्यू बस स्टैंड सीधी में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया आयोजित सम्मान समारोह में जिले मे शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने वाले 15 रिटायर्ड शिक्षकों के साथ लगभग 500 से भी ज्यादा प्राइवेट स्कूल शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह की शुरुआत शिक्षकों के सम्मान में रैली निकाल कर की गई रैली सीधी शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए राम बलदेव पैलेस में आकर सम्मान समारोह में तब्दील हो गई। सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू राम जी सिंह भाजपा प्रदेश कार्य समिति के अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान सहित सीधी और प्रदेश के अन्य कई जिलों से आए प्राइवेट स्कूल संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सीधी के अध्यक्ष आरबी सिहं और उनकी पूरी टीम द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत के बाद अपना उद्बोधन देते हुए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष आरबी सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन शिक्षकों के सम्मान के साथ-साथ उनकी समस्याओं और उनकी परेशानियों में उनके साथ खड़ा है और आने वाले दिनों में यह संगठन अपनी समस्याओं के लिए पूरी ताकत से एक जुटता से मुकाबला करेगा। कार्यक्रम में इंद्र शरण सिंह चौहान ने शिक्षक गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आप सब देश के भविष्य का निर्माण करते हैं आप सब का योगदान अमूल्य है। कार्यक्रम में अतिथि ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि कई चीज मिलती है तो कोई निर्माण होता है लेकिन शिक्षक अकेले ही कई शिष्यों के भविष्य का निर्माण कर देता है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी शिक्षकों के योगदान की प्रशंसा की और कहा कि शिक्षक के बिना छात्र का भविष्य नहीं बन सकता। सम्मान समारोह में उद्बोधन के बाद अतिथियों ने गरिमा मय समारोह में वरिष्ठ रिटायर्ड शिक्षकों के साथ लगभग 500 से ज्यादा शिक्षक शिक्षिकाओ को साल और श्रीफल से सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद सभी के सम्मान में दावत का भी इंतजाम किया गया था।

News TOP Footer