पीएम जनमन सेचुरेशन कैम्प का हुआ आयोजन

0 110
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार 23 अगस्त से सीधी जिले के पीवीजीटी ग्रामों में अनवरत कैम्प लगाये जा रहे हैं। आईईसी कैम्पेनिंग के तहत पीएम जनमन इन्टरवेंशन कार्ड वितरित किये जा रहे हैं, जिसमें 9 विभागों की 11 सेवाओं के अतिरिक्त केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा हितग्राही मूलक योजनाओं को रेखांकित किया गया है। इसके अतिरिक्त दीवार लेखन के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। शुक्रवार को जिले के कुसमी विकास खंड के गाजर, कोटा, खोखरा, मझौली विकासखंड के सेधवा, बोदारी टोला, रामपुर नैकिन विकास खंड के कुशमहर चरकी तथा सिहावल विकास खंड के डोल में कैम्प लगाया गया, जहां पर बैगा जनजाति के लोग उपस्थित हुए। योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार से कैम्पों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। कैम्पों में आधार आपरेटर, आशा कार्यकर्ता, सचिव/रोजगार सहायक, नोडल अधीक्षक के अतिरिक्त सिकल सेल टेस्टिंग की टीम भी उपस्थित थी।

News TOP Footer