भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान का आगाज किया

0 125
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 2 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शानदार आगाज हुआ। जिसमें लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान वर्चुअल रूप से दिल्ली केंद्रीय कार्यालय से जुड़कर सदस्यता अभियान का हिस्सा बने। सदस्यता अभियान के शुभारंभ के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि हम जिले की सदस्यता लक्ष्य 250000 से अधिक को पहले चरण में ही पूर्ण करेंगे। सदस्यता प्रत्येक व्यक्ति प्रत्येक गली, मोहल्ले और सर्वस्पर्शी सर्वव्यापी हो, इसके लिए सभी कार्यकर्ता चिंता करें।

News TOP Footer