सोनतीर पटेहरा के आधा दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीणों ने की रोजगार सहायक और सरपंच की शिकायत

सीधी धर्मेंद : 2 सितंबर को सिहावल विकासखंड के ग्राम सोनतीर पटेहरा के आधा दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर ग्राम पंचायत सोनतीर पटेहरा में पदस्थ रोजगार सहायक और सरपंच पर गांव के निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने जिले के अपर कलेक्टर को आवेदन देकर आरोपी रोजगार सहायक और सरपंच पर कार्यवाही करने की मांग की है जिले के अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद बाहर आए ग्रामीणों ने मीडिया को भी अपनी समस्या से अवगत कराया और रोजगार सहायक और सरपंच के भ्रष्टाचार की कहानी बताई और कहा कि प्रशासन ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें।
