राजस्थान से 9 मेडल के साथ विजेता रहे खिलाड़ियों का ज्ञान सिंह ने किया स्वागत सम्मान

सीधी धर्मेंद : सीधी विधानसभा के ग्राम पंचायत हड़बड़ों के खिलाड़ियों ने दूसरी वालवाल एण्ड कोर्नहाल नेशनल चैंपियनशिप 2024 राजस्थान में हिस्सा लिया जिसमे मध्यप्रदेश की टीम कुल 9 मेडल के साथ विजेता रही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपने निज निवास करौंदिया में विजयी होकर लौटे टीम के सभी खिलाड़ियों एवं टीम के कोच, मैनेजर का स्वागत किया एवं सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सीधी जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हें अवसर और सुविधाएं प्रदान करने की आवश्यकता है यदि प्रतिभाओं को उचित अवसर और प्रशिक्षण प्राप्त हो तो हमारे जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे लेकिन भाजपा सरकार के राज में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की कोई योजना नहीं है जिससे प्रतिभाओं को अभाव और स्वयं के खर्च पर प्रशिक्षण प्राप्त करना पड़ता है और आर्थिक संकट में बहुत सी प्रतिभाओं को खेल से दूर होना पड़ता है सरकार को इस दिशा में गंभीरता से प्रयास करने की आवश्यकता है जिससे छोटे शहरों और ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा सके। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने खिलाड़ियों को हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
