रेल में वेटिंग टिकट पर यात्रा करने पर सौखी लाल ने भरा 18 सौ रुपए जुर्माना टिकट पैसा भी नहीं लौटा

सीधी धर्मेंद : खबर रेलवे के नए नियम की है जिसके चलते लोग अपना पैसा खर्च करने के बाद भी रेल में कन्फर्म टिकट नहीं पाते उल्टा उन्हें पेनल्टी देकर मुसीबत का सामना करना पड़ता है रेलवे के इस नए नियम का खामयाजा सुखी लाल को भी भोगना पड़ गया है। सौखी लाल जायसवाल निवासी ग्राम रामगढ़ कुसुम जायसवाल पत्नी सौखी लाल जायसवाल निवासी रामगढ़ जिला सीधी ने सीधी स्थित रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से दिनांक 4 जून को सतना से रामेश्वरम के लिए रेलवे का टिकट लिया था जो वेटिंग था कंफर्म नहीं था उस टिकट से उन्होंने सतना से चेन्नई तक यात्रा की चेन्नई में टीटी चेकिंग के दौरान वेटिंग टिकट पाए जाने पर टीटी द्वारा उनके टिकट को कैंसिल कर दिया गया और उनसे जहां से उन्होंने सफर किया था और जहां तक जाना था उसके लिए 18 सो रुपए की पेनल्टी ले लिया और उनसे कहा कि वापस जहां से अपने टिकट लिया था वही जाकर इसका पैसा आपको वापस होगा। लेकिन रामेश्वरम से 10 दिन बाद वापस लौटने पर जब वह सीधी के रिजर्वेशन काउंटर में पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनका टिकट कैंसिल हो गया और पैसे वापस करने की अवधि भी कई दिन पहले बीत चुकी है जिसकी वजह से उन्हें पूरे पैसे की हानि हो गई। वोटिंग को लेकर रेलवे का यह नया नियम लोगों की गले की हड्डी बन गया है। इस संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर मौजूद सुपरवाइजर श्री त्रिपाठी से जानकारी चाहि तो उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि यह निर्धारित समय पर पैसा वापस लेने नहीं आए इसलिए इनका पैसा लेप्स हो चुका है।
