सतत एवं समावेशी विकास बजट की प्राथमिकता- कहा विधायक श्रीमती रीती पाठक ने

0 127
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट है जिसे केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज संसद में पेश किया। इसमें कृषि क्षेत्र पर खास फोकस किया गया है। उसके लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बजट पेश होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आम बजट को अमृत काल के लिहाज से अहम बताया यह जो पांच साल के लिए हमारी दिशा तय करने के साथ ही 2024 तक विकसित भारत की आधारशिला रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि इस बजट में 9 प्राथमिकताएं है, जिसमे खेती में उत्पादकता, रोजगार और क्षमता विकास, समग्र मानव संसाधन विकास, सामाजिक न्याय, विनिर्माण और सेवाएं, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, अधोसंरचना, नवाचार, शोध और विकास, अगली पीढ़ी के सुधार सहित अन्य कारकों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। इसलिए यह बजट एक तरफ जहां विकसित भारत के 2047 के सपने को साकार करेगी वहीं दूसरे तरफ देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

News TOP Footer