युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त एवं समृद्ध करने वाला – कहा सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने

0 488
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित भारत की दिशा में वर्ष 2024-25 का बजट पेश करने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का क्षेत्र की जनता जनार्दन की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हू। सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि यह बजट “विकसित भारत” के चार महत्वपूर्ण स्तंभ युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त एवं समृद्ध करने वाला है। आज पेश हुए बजट में 3 लाख तक की इन्कम पर कोई टैक्स न लगना, टूरिज्म को बढ़ावा देना और एम यस एम ई के माध्यम से गरीब और मध्यम वर्गीय को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही 20 लाख तक का नए रोजगार के लिए त्रण देना, ऐसी अनेकों योजनाएं और स्कीम बजट में शामिल की गई है। बजट पेश होने के साक्षी रहे सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में समृद्धशाली और विकसित भारत की झलक दिखती है। इस बजट का एक बहुत बड़ा फोकस देश के किसान है। अन्न भंडारण के लिए दुनिया की सबसे बड़ी स्कीम के बाद अब हम सब्जी उत्पादन क्लस्टर बनाने जा रहे हैं।इससे छोटे किसानों को सब्ज़ियों-फल, अन्य उपज के लिए नए बाजार मिलेंगे और बेहतर दाम मिलेंगे।

News TOP Footer