आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन और सीमेंट मजदूर एकता यूनियन ने ज्ञापन सौपा

0 146
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 10 जुलाई को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन और सीमेंट मजदूर एकता यूनियन C2 अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स मझगमा सीधी ने संयुक्त रूप से अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया धरना प्रदर्शन के दौरान दोनों है यूनियन के नेताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में अपनी-अपनी बात रखी। धरना प्रदर्शन के दौरान सीमेंट मजदूर एकता यूनियन C2 के कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद सिंह बघेल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपने मांगों के संबंध में जानकारी दी। एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी मांगों की जानकारी देने के बाद धरना प्रदर्शन खत्म करके दोनों ही यूनियन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद मौके पर पहुंचे कलेक्टर प्रतिनिधि को यूनियन ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम का अपनी मांगों का ज्ञापन सोपा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं एवं सहायिका एकता यूनियन की मांगों में आंगनबाड़ी कर्मियों को नियमित कर्मचारियों का दर्जा दिया जाने , न्यूनतम वेतन दिए जाने, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करते हुए सभी आंगनबाड़ी कर्मियों को ग्रेच्युटी भुगतान तत्काल शुरू किए जाने सहित कुल 8 मागो का ज्ञापन सोपा वही सीमेंट मजदूर एकता यूनियन ने भी अपनी मांगों का ज्ञापन सौप कर मांगों को पूरा करने की मांग की।

News TOP Footer