105 किलो महुआ लाहन एवं 10 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब जब्त की गई

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सत्येन्द्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन मेंं वृत्त सीधी के अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय की सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान सीधी के मड़रिया में स्यामवती साकेत के रिहायशी मकान से 30 किलो महुआ लहानए बुटई साकेत के रिहायसी मकान से 15 किलो महुआ लहानए गांव सेमरिया में शीला कुशवाह के रिहायशी मकान से हाथ भट्टी शराब 10 लीटर एवं गांव कुबरी मे बेनीप्रसाद जायसवाल के रिहायशी मकान से 60 किलो महुआ लाहन बरामद कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 य1 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया ।आज की कार्यवाही में कुल 105 किलो महुआ लाहन एवं 10 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब एरामपुर नैकिन में ग्राम झांझ में राहुल पटेल की दुकान से 12 पाव देसी प्लेन मदिरा बरामद किया जिसकी कुल कीमत 12840 रुपए हैं।
